ताजा खबरें | अरुणाचल प्रदेश : विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में भाजपा, एनपीपी एक-एक सीट पर आगे
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) एक-एक सीट पर आगे हैं।
ईटानगर, दो जून अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) एक-एक सीट पर आगे हैं।
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि ये डाक मतपत्रों की गिनती से उपलब्ध शुरुआती रुझान हैं।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा के त्सेतन चोम्बे की कलाकतांग निर्वाचन क्षेत्र में आगे हैं जबकि एनपीपी प्रत्याशी येशी त्सेवांग और निर्दलीय उम्मीदवार तेनजिन निमा ग्लो क्रमश: दिरांग और थ्रिजिनो-बड़ागांव में आगे हैं।
भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं।
अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान एक साथ हुआ था।
इस पूर्वोत्तर राज्य में 50 विधानसभा सीट पर मतगणना सुबह छह बजे शुरू हुई।
राज्यभर में बारिश के बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों समर्थकों को मतगणना केंद्रों के समीप खड़े हुए देखा गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

