एजेंसी न्यूज

अरूणाचल प्रदेश ने शराब पर 25 फीसद उपकर लगाया

कर एवं कराधान सचिव अनिरूद्ध एस सिंह ने कहा कि अतिरिक्त उपकर से राज्य के सरकारी खजाने में हर माह 70 करोड़ रूपये आयेंगे।

अरूणाचल प्रदेश ने शराब पर 25 फीसद उपकर लगाया
जमात

ईटानगर, नौ मई अरूणाचल प्रदेश ने शनिवार से शराब पर 25 फीसद उपकर लगाने का निर्णय लिया है।

कर एवं कराधान सचिव अनिरूद्ध एस सिंह ने कहा कि अतिरिक्त उपकर से राज्य के सरकारी खजाने में हर माह 70 करोड़ रूपये आयेंगे।

एक सरकारी आदेश में कहा गया है, ‘‘ सभी उत्पाद शुल्क संग्रहकर्ता 25 फीसद उपकर मिलने के बाद ही थॉक विक्रेताओं से खुदरा विक्रेताओं तक माल ले जाने के लिए परमिट जारी करेंगे।’’

यह उपकर आईएमएफल, बीयर, आयातित शराब आदि पर लागू है।

इस बीच अरूणाचल प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी 31 मई तक के लिए बढ़ा दी है।

राज्य में 31 साल का एक व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था जिसे स्वस्थ होने के बाद 17 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 11:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).