देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में 72 लोग हुए संक्रमण से मुक्त, 29 नए मरीज सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में 72 लोग संक्रमण मुक्त हुए और कोविड-19 के 29 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,204 हो गई।
ईटानगर, 27 नवम्बर अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में 72 लोग संक्रमण मुक्त हुए और कोविड-19 के 29 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,204 हो गई।
राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ. एल. जाम्पा ने बताया कि कुल 15,229 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.98 प्रतिशत हो गई है।
यह भी पढ़े | ओडिशा: भ्रष्टाचार निरोधी दल ने IFS अधिकारी के कब्जे से 60 लाख रुपये नकद, सोने के गहने बरामद.
उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अभी 926 लोगों का इलाज चल रहा है, यहां लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 6.02 प्रतिशत है। अभी तक राज्य में 49 लोगों की वायरस से मौत हुई है और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.30 प्रतिशत है।
अधिकारी ने बताया कि 29 नए मामलों में से छह कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र, पांच वेस्ट कामेंग, चार ईस्ट कामेंग, तीन-तीन लेपा राडा तथा वेस्ट सियांग में सामने आए हैं।
यह भी पढ़े | Arnab Goswami: सुप्रीम कोर्ट ने जर्नलिस्ट अर्नब गोस्वामी की अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाई.
जाम्पा ने बताया कि कुरुंग कुमे और अंजॉ में दो-दो, लोअर सियांग, नामसाई, तिरप और पापुमपारे में एक-एक मामला सामने आया।
उन्होंने बताया कि नए रोगियों में पांच के अलावा किसी भी मरीज में कोविड-19 का कोई लक्षण नहीं था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2020 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

