एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल : पासीघाट सब्जी बाजार में आग से 100 से अधिक अस्थायी दुकान जलकर खाक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के पासीघाट सब्जी बाजार में मंगलवार रात भीषण आग लगने से कम से कम 108 अस्थायी दुकान जलकर नष्ट हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अरुणाचल : पासीघाट सब्जी बाजार में आग से 100 से अधिक अस्थायी दुकान जलकर खाक

ईटानगर, 11 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के पासीघाट सब्जी बाजार में मंगलवार रात भीषण आग लगने से कम से कम 108 अस्थायी दुकान जलकर नष्ट हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पूर्वी सियांग के आपदा प्रबंधन अधिकारी संगपा ताशी ने बताया कि आग रात करीब नौ बजे लगी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब दो करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि आग में सब्जी और फलों की अस्थायी दुकानों, किराना दुकान, छोटे होटल, कपड़े और स्टेशनरी का सामान बेचने वाली दुकान सहित कई ढांचे पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।

ताशी ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि आग संभवतः शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी होगी, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि पासीघाट अग्निशमन केंद्र और निकटवर्ती हवाई अड्डे से दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग को और फैलने से रोका।

अतिरिक्त सहायक आयुक्त ओलाक अपांग के नेतृत्व में बुधवार को एक दल ने नुकसान का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2024 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).