देश की खबरें | अरुणाचल : पेपर लीक मामले में निलंबित अधिकारी का शव पेड़ से लटका मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पेपर लीक मामले में निलंबित अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) के एक वरिष्ठ अधिकारी का शव शुक्रवार को ईटानगर में सड़क किनारे एक पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

ईटानगर, 24 फरवरी पेपर लीक मामले में निलंबित अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) के एक वरिष्ठ अधिकारी का शव शुक्रवार को ईटानगर में सड़क किनारे एक पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एपीपीएससी के अवर सचिव तुमी गंगकाक (45) का शव पोमा इलाके में पेड़ से लटका हुआ मिला।

सूत्रों ने बताया कि एपीपीएससी पेपर लीक मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने 22 फरवरी को उन्हें सम्मन किया था।

पुलिस अधीक्षक (कैपिटल) जिम्मी चिराम ने बताया कि गंगकाक बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे अपने घर से निकले और साढ़े पांच बजे के बाद उनका फोन नहीं लग रहा था।

उन्होंने कहा, यह हत्या है या आत्महत्या इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अप्राकृतिक मृत्यु के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, यह भी जानने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकी वाले फोन या संदेश तो नहीं मिले थे।’’

सूचना के अनुसार, गंगकाक ने बृहस्पतिवार को एक व्हाट्सऐप ग्रुप में लिखा था, ‘‘मेरे प्रिय सम्मानित सदस्यों, मैं कभी एपीपीएससी पेपर लीक में संलिप्त नहीं था। मैं निर्दोष हूं लेकिन मुझे निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि मैं सहायक परीक्षा नियंत्रक था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट