देश की खबरें | अरुणाचल के महाधिवक्ता निलय दत्ता का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के महाधिवक्ता निलय दत्ता का कर्नाटक के कुर्ग में शनिवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।

गुवाहाटी, 19 सितंबर अरुणाचल प्रदेश के महाधिवक्ता निलय दत्ता का कर्नाटक के कुर्ग में शनिवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।

दत्ता के एक करीबी दोस्त ने बताया, “प्रख्यात अधिवक्ता अपनी शादी की 46वीं सालगिरह मनाने बुधवार को कुर्ग गए थे। वह अपने परिवार के साथ जिस रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे, वहां उन्हें शनिवार देर रात ढाई बजे के करीब दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।’’

उनके परिवार ने बताया कि आज शाम तक उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु में ही किया जायेगा, क्योंकि कर्नाटक में कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण उनके शव को तीन दिन तक उनके गृह राज्य असम नहीं लाया जा सकेगा।

शुक्रवार और शनिवार को, दत्ता ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ शादी की सालगिरह के जश्न की कई तस्वीरें ट्विटर पर डाली थीं। वह असम और पूर्वोत्तर के सबसे प्रमुख और प्रतिष्ठित कानूनी हस्तियों में शुमार थे । उन्होंने उच्चतम न्यायालय में कई मामलों में जिरह की। दत्ता ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज में पढ़ाई की थी और बाद में नक्सली आंदोलन में शामिल हो गए, जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

रिहाई के बाद, वह एक बैंक कर्मचारी और फिर एक वकील बन गए। उन्होंने 2016 से अरुणाचल प्रदेश के महाधिवक्ता का पद संभाला। उनकी असमय मृत्यु पर विभिन्न राजनीतिक खेमों से जुड़ी हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट किया, “उनके निधन के साथ ही हमने पूर्वोत्तर के एक महान कानूनी विद्वान को खो दिया। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और ईश्वर से उनकी आत्मिक शांति के लिये प्रार्थना करता हूं।”

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि उनके राज्य ने एक प्रतिभावान अधिवक्ता को खो दिया जिन्होंने खेल प्रशासन समेत कई अन्य क्षेत्रों में योगदान दिया।

केंद्रीय नौवहन, बंदरगाह और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट किया, “ शानदार कानूनी कौशल वाले विद्वान, उनका निधन कानून जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरन रीजीजू ने दत्ता के निधन पर गहरा दुख जताया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। गांधी ने फेसबुक पर कहा, “वह महान वकील थे और जोशीले क्रिकेट प्रशासक। उन्हें प्यार से याद किया जाएगा।”

पार्टी के लोकसभा सांसद गौरव गोगोई, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा और तृणमूल कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने दत्ता के निधन पर शोक जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट