देश की खबरें | अरूण कमार बने बिहार के नये मुख्य सचिव, दीपक कुमार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरूण कुमार सिंह को रविवार को बिहार का अगला मुख्य सचिव नामित किया गया।

पटना, 28 फरवरी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरूण कुमार सिंह को रविवार को बिहार का अगला मुख्य सचिव नामित किया गया।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 1985 बैच के अधिकारी सिंह वर्तमान मुख्य सचिव दीपक कुमार की जगह लेंगे। कुमार साल भर पहले सेवानिवृत हो गये थे और उनका सालभर का सेवा विस्तार आज पूरा हो गया।

सिंह इससे पहले राज्य के विकास आयुक्त थे। यह पद अब अतिरिक्त मुख्य सचिव आमिर सुभानी को दिया गया है जिनके पास गृह, सतर्कता, आबकारी एवं मद्यनिषेध जैसे अहम विभाग थे।

सुभानी के स्थान पर चैतन्य प्रसाद को नियुक्त किया गया है जो अब तक अतिरिक्त मुख्य सचिव (जल संसाधन) थे।

सिंह अगस्त में सेवानिवृति की उम्र प्राप्त कर लेंगे।

कैबिनेट सचिवालय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार दीपक कुमार मुख्यंमत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\