Farmers Protest: प्रियंका गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा-कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए संसद सत्र नहीं बुलाना सरकार का अहंकार और असंवेदनशीलता

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सिख संत राम सिंह की कथित खुदकुशी को लेकर बृहस्पतिवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए संसद सत्र नहीं बुलाना सरकार के अहंकार और असंवेदनशीलता को दिखाता है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( फोटो क्रेडिट- ANI)

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सिख संत राम सिंह की कथित खुदकुशी को लेकर बृहस्पतिवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए संसद सत्र नहीं बुलाना सरकार के अहंकार और असंवेदनशीलता को दिखाता है।

उल्लेखनीय है कि संसद का शीतकालीन सत्र इस बार कोरोना महामारी के कारण नहीं होगा. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के नाम लिखी 8 पन्नों की चिठ्ठी, कहा-बिल को लेकर पैदा की गई गलतफहमी

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना काल के बीच में संसद चलाकर भाजपा सरकार ने अरबपति मित्रों के लिए बनाए गए कृषि कानूनों को पारित कर दिया लेकिन किसानों की मांग पर, 11 किसानों की शहादत व बाबा राम सिंह की आत्महत्या के बावजूद किसान कानूनों पर चर्चा के लिए संसद नहीं खुल सकती। इतना ज्यादा अहंकार और असंवेदनशीलता।’’

Share Now

Tags

‘किसान अधिकार दिवस All India Farmer Bhartiya Kisan Union CM शिवराज सिंह चौहान delhi farmer Delhi farmer demonstration delhi kisan farmer Farmer protest Kisan Andolan Punjab Farmer Protests अखिल भारतीय किसान यूनियन अखिल भारतीय किसान संघ कांग्रेस कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर नरेंद्र सिंह तोमर पंजाब किसान पंजाब किसान आंदोलन पंजाब किसान केंद्र बैठक पंजाब किसान पुरी प्रियंका गांधी बीजेपी सरकार भाजपा सरकार भारतीय किसान यूनियन मध्य प्रदेश मोदी सरकार रणदीप सिंह सुरजेवाला रणदीप सुरजेवाला राकेश टिकैत लेफिटनेंट जनरल हरिंदर सिंह शिवराज सिंह चौहान सीएम शिवराज सिंह चौहान सुप्रीम कोर्ट हरिंदर सिंह लाखोवाल

\