विदेश की खबरें | अमेरिका की सीमा पर प्रवासी बच्चों की आवक बढ़ी, अमेरिकी प्रशासन के लिए मुश्किल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गृह सुरक्षा सचिव एलेजेंड्रो मायोरकास ने यह भी कहा कि वह सीमा पर आ रहे किशोरों और बच्चों को तत्काल वापस भेजने की डोनाल्ड ट्रंप के समय की व्यवस्था को फिर से लागू नहीं करेंगे।
गृह सुरक्षा सचिव एलेजेंड्रो मायोरकास ने यह भी कहा कि वह सीमा पर आ रहे किशोरों और बच्चों को तत्काल वापस भेजने की डोनाल्ड ट्रंप के समय की व्यवस्था को फिर से लागू नहीं करेंगे।
अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर पिछले साल अप्रैल से बड़ी संख्या में प्रवासियों को रोका जा रहा है और कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा जारी एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आदेश के तहत मौजूदा प्रशासन आज भी ऐसे अधिकतर परिवारों और अकेले वयस्क प्रवासियों को तत्काल बाहर निकाल रहा है।
लेकिन वह किशोरों और बच्चों को कम से कम अस्थायी रूप से ठहरने की इजाजत दे रहा है और वे अब और बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
इस तरह के कुछ घटनाक्रमों से राष्ट्रपति जो बाइडन के समक्ष कठिनाई पैदा हो गयी है। रिपब्लिकन इसकी आलोचना करते हुए कह रहे हैं कि अवैध सीमापार करने वालों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
बाइडन के सामने ट्रंप की सीमा संबंधी नीतियों में सुधार करने की चुनौती है।
गृह सुरक्षा सचिव मायोरकास ने कहा, ‘‘दक्षिण-पश्चिम सीमा पर हालात मुश्किल वाले हैं। हम इसे संभालने के लिए हर समय काम कर रहे हैं और करते रहेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)