खेल की खबरें | एरिगेसी ने लिएम ली को हराया, प्रगानानंद को कार्लसन से मिली शिकस्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने रविवार को यहां मेल्टवॉटर चैम्पियंस टूर फाइनल्स में ‘स्पीड गेम’ के विशेषज्ञ क्वांग लिएम ली पर शानदार जीत हासिल की लेकिन हमवतन आर प्रगानांनद को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से हार का सामना करना पड़ा।
सान फ्रांसिस्को, 20 नवंबर युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने रविवार को यहां मेल्टवॉटर चैम्पियंस टूर फाइनल्स में ‘स्पीड गेम’ के विशेषज्ञ क्वांग लिएम ली पर शानदार जीत हासिल की लेकिन हमवतन आर प्रगानांनद को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से हार का सामना करना पड़ा।
एरिगेसी वियतनाम के प्रतिद्वंद्वी पर 2.5-0.5 की इस जीत से चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि प्रगानांनद छठे दौर के बाद सातवें स्थान पर खिसक गये। टूर्नामेंट में बस एक दौर बचा है।
कार्लसन ने भारत के 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर को 2.5-0.5 से शिकस्त देकर एक राउंड रहते ही टूर फाइनल्स जीत लिया। नार्वे के इस सुपरस्टार के 17 अंक हैं और वह बाकी खिलाड़ियों से पूरे पांच अंक आगे हैं।
अमेरिका के वेस्ले सो ने पोलैंड के जीएम जान क्रिस्तोफ डुड को 3-0 से हराया जिससे वह 12 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर हैं।
एरिगेसी के नौ अंक हैं।
दिन के अन्य मैच में अजरबेजान के शखरियार मामेदयारोव ने नीदरलैंड के अनीश गिरी को 2.5-0.5 से हराया।
मामेदयारोव और गिरी क्रमश: छठे और आठवें स्थान पर हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2022 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

