देश की खबरें | गोरखनाथ मंदिर को कथित रूप से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिला पुलिस ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर को कथित रूप से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

महाराजगंज (उप्र), 22 अगस्त उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिला पुलिस ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर को कथित रूप से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने दोस्त से उधार लिए गए पैसे को वापस न करने के लिए अपने दोस्त के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और गोरखनाथ मंदिर को विस्फोट करने की धमकी वाला संदेश पोस्ट किया।

साइबर सेल और महराजगंज पुलिस की टीम ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक सिम बरामद किया है ।

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व आरोपी ने फेसबुक पर एक संदेश पोस्ट किया था कि गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा ।

मामले की जांच कर रही साइबर सेल व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के मटिहानिया निवासी मुबारक अली को गिरफ्तार कर लिया ।

उन्‍होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि मुबारक अली ने कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटा मुकुंदपुर गांव निवासी बसालत अली से 40,000 रुपये उधार लिए थे।

अधिकारी ने बताया कि बसालत अली ने जब उससे पैसे वापस करने के लिए कहा तो उसे फंसाने की नियत से मुबारक अली ने उसके नाम से एक सिम कार्ड ले लिया।

पुलिस ने बताया कि मुबारक ने बसालत अली का और एक फर्जी फेसबुक आईडी बनायी और उसे पुलिस मामले में फंसाने के लिए धमकी भरा संदेश पोस्ट किया।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान