सात वर्षीय बच्चे के यौन उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार
बलिया जिले में बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गाँव में सात वर्षीय एक बचे के यौन उत्पीडन की घटना सामने आयी है. जिसके आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.
बलिया(उप्र), 11 दिसंबर: बलिया जिले में बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गाँव में सात वर्षीय एक बचे के यौन उत्पीडन की घटना सामने आयी है. जिसके आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के अनुसार, बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चा गत नौ दिसम्बर को अपने घर के समीप खेल रहा था, तभी उसका पड़ोसी रितेश गुप्ता उसे बहला फुसलाकर अपने घर की छत पर ले गया तथा उसका कथित यौन उत्पीड़न किया और बच्चे के शोर मचाने के बाद वह वहां से फरार हो गया. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | घाटी के अधिकतर स्थानों में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बालक के दादा की शिकायत पर रितेश गुप्ता के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत शुक्रवार को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2021 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

