देश की खबरें | नीदरलैंड की महिला से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नीदरलैंड की एक महिला ने आरोप लगाया है कि जयपुर के एक होटल में एक व्यक्ति ने आयुर्वेदिक मसाज के बहाने उससे बलात्कार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 18 मार्च नीदरलैंड की एक महिला ने आरोप लगाया है कि जयपुर के एक होटल में एक व्यक्ति ने आयुर्वेदिक मसाज के बहाने उससे बलात्कार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कथित घटना बुधवार की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि अज्ञात आरोपी ने सिंधी कैंप के पास एक होटल में आयुर्वेदिक मसाज के दौरान महिला से दुष्कर्म किया।

महिला ने इस बारे में बृहस्पतिवार शाम सिंधी कैंप थाने में भादंसं की धारा 376 के तहत शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार आरोपी बिजू मुरलीधरन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

केरल का मूल निवासी मुरलीधरन यहां खातीपुरा इलाके में किराये के मकान में रहता है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी व्यक्ति को आयुर्वेदिक मालिश के लिए उस जगह पर बुलाया था जहां वह अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ रुकी थी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की चिकित्सा जांच कराई गई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

महिला (31 वर्ष) अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पर्यटकों के एक समूह के रूप में 12 मार्च को दिल्ली आई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\