एजेंसी न्यूज

Dadri Rape Case: उत्तर प्रदेश के दादरी में बच्ची से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के दादरी में चार साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Dadri Rape Case: उत्तर प्रदेश के दादरी में बच्ची से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

नोएडा, 3 नवंबर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के दादरी में चार साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि शिकोहाबाद निवासी विनोद कुमार 19 अक्टूबर को दादरी में चार वर्षीय एक बच्ची को कुछ खिलाने के बहाने उसे घर से ले गया तथा उससे बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार था. यह भी पढ़ें : Mumbai Drugs Case: मंहगे कपड़े पहनने संबंधी आरोपों पर वानखेड़े ने कहा- ‘मलिक अफवाह फैला रहे’

आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2021 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).