देश की खबरें | मूक-बधिर महिला के साथ बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मूक-बधिर महिला के साथ बलात्कार के आरोप में गुजरात से 18 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 13 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मूक-बधिर महिला के साथ बलात्कार के आरोप में गुजरात से 18 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
आरोपी की पहचान अश्विन राठवा के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि 23 वर्षीय महिला 2 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे काम पर जा रही थी तभी कल्याण शहर में खस्ताहाल रेलवे क्वार्टर के पास एक व्यक्ति ने उसे दबोच लिया और उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके बाद वह उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गया।
महिला द्वारा दुभाषिए के जरिए शिकायत दर्ज कराने के बाद एमएफसी पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और 392 (लूट) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी ने महिला को तब देखा था जब वह एक स्काई-वॉक पर से नीचे उतर रही थी। इससे पुलिस को उसकी पहचान करने में मदद मिली।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि राठवा को सोमवार दोपहर गुजरात के छोटा उदयपुर जिले से गिरफ्तार किया गया। उसे मंगलवार को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2021 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

