Jammu and Kashmir: गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकवादी की जम्मू-कश्मीर के राजौरी में दिल का दौरा पड़ने से मौत
लगभग 15 दिन पहले घुसपैठ की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किए गए पाकिस्तान के एक आतंकवादी की शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में स्थित एक सैन्य अस्पताल में हृदयाघात से मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
जम्मू, 4 सितंबर : लगभग 15 दिन पहले घुसपैठ की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किए गए पाकिस्तान के एक आतंकवादी की शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में स्थित एक सैन्य अस्पताल में हृदयाघात से मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के कोटली के सब्जकोट गांव के रहने वाले तबारक हुसैन (32) को पिछले छह साल में दूसरी बार 21 अगस्त को सीमा पार से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया था. लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक प्रशिक्षित सदस्य और पाकिस्तानी सेना के एजेंट हुसैन को भारतीय सैनिकों ने गिरफ्तार करते समय गोली मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यह भी पढ़ें : इंदौर में पुलिस हिरासत में आदिवासी युवक की मौत, पांच पुलिसकर्मी निलंबित
इसके बाद उसे सेना के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया, जहां उसकी सर्जरी हुई और उसकी जान बचाने के लिए सैनिकों ने तीन यूनिट रक्त दान किया. सेना के एक अधिकारी ने कहा, ''शनिवार देर शाम दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई.'' आतंकवादी के शव को रविवार को कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए पुलिस को सौंप दिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2022 12:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

