एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक दंपति पर हमला करने वाले आरोपी व्यक्ति को 700 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 25 मई दिल्ली में एक दंपति पर हमला करने वाले आरोपी व्यक्ति को 700 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक इस हमले में पति की मौत हो गयी थी जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

किशनगढ़ पुलिस थाने और दक्षिण-पश्चिम जिले के विशेष कर्मचारियों की एक संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली के मूल निवासी आरोपी अखिलेश को उसके गृह नगर में खोज निकाला।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया और रायबरेली तथा महाराजगंज में कई जगहों पर छापेमारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दक्षिणी दिल्ली के कटवारिया सराय में 21 मई की रात को आरोपी अखिलेश दंपति के घर में घुसा और 45 वर्षीय अशोक कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने अशोक कुमार की पत्नी को घायल अवस्था में बेहोश पाया और उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। मूल रूप से झांसी के रहने वाले दंपति आईआईटी दिल्ली में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते थे। बाद में उनकी बेटी काजल ने उनकी पहचान की।

जांच में पता चला कि अखिलेश अक्सर महिला से मिलने उसके घर जाता था और संभवत: उसका महिला से प्रेम संबंध था।

पुलिस ने बताया कि अखिलेश ने कबूल किया है कि महिला द्वारा अस्वीकार किये जाने तथा उसके पति द्वारा चेतावनी दिये जाने के बाद उसने दोनों पर हथौड़े से हमला किया था।

अखिलेश लगातार उत्तर प्रदेश में अपना ठिकाना बदलता रहा, जब तक कि 700 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद अंततः उसे रायबरेली में पकड़ नहीं लिया गया।

पुलिस ने हमले में इस्तेमाल हथौड़ा और आरोपी के खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2025 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).