एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के सैनी थाना क्षेत्र में घर में सो रही तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है।

देश की खबरें | तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी (उप्र), आठ मई जिले के सैनी थाना क्षेत्र में घर में सो रही तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिराथू क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची बृहस्पतिवार दोपहर में बरामदे में सो रही थी और उसके परिजन अन्य कार्यों में व्यस्त थे।

उनके मुताबिक, उसी समय मानसिंह (28) ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर परिजन और आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

उन्होंने बताया कि मामले की सूचना पर सैनी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बच्ची के पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 12:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).