एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश: स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर महिला के साथ बनाया अनैतिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

गौतम बुद्ध नगर में पुलिस ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाने के आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया. डीसीपी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की तथा अंकित को गिरफ्तार कर लिया.

उत्तर प्रदेश: स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर महिला के साथ बनाया अनैतिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार
जेल/गिरफ्तार (Photo Credits: File Photo)

नोएडा/उत्तर प्रदेश, 18 दिसंबर: गौतम बुद्ध नगर में पुलिस ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाने के आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि एक महिला ने बादलपुर थाना पुलिस में शिकायत की थी कि दुजाना गांव का रहने वाला अंकित उस पर अनैतिक संबंध बनाने के लिए कथित रूप से दबाव बना रहा है.

उन्होंने बताया कि महिला के पति को कुछ दिन पूर्व गांजा बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया था.

महिला ने आरोप लगाया कि अंकित ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताया और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया.

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: यूपी में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान नेताओं को भेजा 50 लाख का नोटिस, पुलिस ने मानी गलती

डीसीपी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की तथा अंकित को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि अंकित पुलिसकर्मी नहीं है. इससे पूर्व वह गांजा बेचने के मामले में जेल जा चुका है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2020 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).