एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | खुद को सीएमओ का अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक को साइबर अपराधी को छोड़ने का निर्देश देने वाला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात पुलिस ने खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) का अधिकारी बताकर जामनगर के पुलिस अधीक्षक से साइबर अपराध मामले में गिरफ्तार आरोपी को रिहा करने के लिए कहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | खुद को सीएमओ का अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक को साइबर अपराधी को छोड़ने का निर्देश देने वाला गिरफ्तार

जामनगर, 13 अगस्त गुजरात पुलिस ने खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) का अधिकारी बताकर जामनगर के पुलिस अधीक्षक से साइबर अपराध मामले में गिरफ्तार आरोपी को रिहा करने के लिए कहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शनिवार को निकुंज पटेल को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया और जामनगर लेकर आई।

पुलिस उपाधीक्षक जयवीर सिंह जाला ने कहा कि पटेल ने 10 अगस्त को जामनगर के पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू के आधिकारिक नंबर पर व्हाट्सएप कॉल किया और खुद को सीएमओ का अधिकारी बताया।

पटेल ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कथित तौर पर अमीर असलम को रिहा करने के लिए कहा, जिसे हाल ही में साइबर अपराध से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया था।

जाला ने संवाददाताओं से कहा कि एसपी ने जांच के आदेश दिए, जिससे पता चला कि जिस फोन नंबर से उन्हें कॉल आया था, वह सीएमओ के किसी अधिकारी का नहीं था।

उन्होंने कहा कि फोन नंबर के आधार पर पुलिस ने पटेल का पता लगाया, जिसे शनिवार को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर जामनगर लाया गया।

जाला के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-170 (एक लोक सेवक का रूप धारण करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2023 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).