देश की खबरें | विस्फोटक मिश्रित खाद्य पदार्थ खिलाकर गाय को घायल करने का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाय के मालिक गुरदयाल सिंह ने आरोप लगाया कि बिलासपुर जिले के दाहद गांव में उसकी गर्भवती गाय को किसी ने विस्फोटक मिश्रित खाद्य पदार्थ खिलाया जिससे वह घायल हो गई। सिंह ने कहा कि उसे इस बदमाशी के पीछे अपने पड़ोसी नंद लाल का हाथ होने का शक है।
गाय के मालिक गुरदयाल सिंह ने आरोप लगाया कि बिलासपुर जिले के दाहद गांव में उसकी गर्भवती गाय को किसी ने विस्फोटक मिश्रित खाद्य पदार्थ खिलाया जिससे वह घायल हो गई। सिंह ने कहा कि उसे इस बदमाशी के पीछे अपने पड़ोसी नंद लाल का हाथ होने का शक है।
बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि नंद लाल को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े | बिहार में शनिवर को कोरोना के 86 टेस्ट पॉजिटिव पाए गए: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
सिंह ने इस संबंध में एक वीडियो फुटेज बनाई थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।
शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक चिकित्सकीय दल के साथ गांव में एक अपराध स्थल का दौरा किया था। चिकित्सकीय दल ने पाया कि गाय के मुंह एवं जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे ‘‘तत्काल चिकित्सकीय सहायता’’ दी गई।
उन्होंने बताया कि इस मामले में 26 मई को मामला दर्ज किया गया था।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब कुछ ही दिन पहले केरल के पलक्कड़ जिले की वेलियार नदी में एक गर्भवती हथिनी की मौत हो गई थी। उसे किसी ने संभवत: विस्फोटकों से भरा अनानास खिला दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)