देश की खबरें | बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव छिपाने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में विवाद के चलते अपने पड़ोस में रहने वाली 65 वर्षीय महिला की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पालघर, 10 सितंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में विवाद के चलते अपने पड़ोस में रहने वाली 65 वर्षीय महिला की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना जिले के वाडा तहसील के खादीवली गांव में बुधवार को हुई।

यह भी पढ़े | BMC ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा कार्यालय भवन में कथित रूप से ‘अनधिकृत परिवर्तन’ करने के लिए भेजा कारण बताओं नोटिस: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वाडा पुलिस थाने के निरीक्षक जयकुमार सूर्यवंशी ने बताया कि आरोपी की पहचान लहु कालू खाने (45) के तौर पर हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘महिला राखमाबाई गावटे और आरोपी पड़ोसी थे और पास के गांव में उनके कुछ खेत भी थे। उनके प्लॉट अगल-बगल में थे। व्यक्ति के मवेशी महिला के प्लॉट में घुस जाया करते थे और उसकी फसलें बर्बाद कर देते थे।”

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: आजमगढ़ में प्रेमिका से मिलने घर पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी.

उन्होंने कहा, “ इस मुद्दे को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार को, महिला के साथ बहस होने के बाद, खाने ने एक पत्थर से महिला के सिर पर वार कर दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। उसने महिला के शव को खेत में झाड़ियों में छिपा दिया।”

सूर्यवंशी ने बताया कि बाद में महिला के रिश्तेदारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर खाने को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh Firecracke Blast: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\