Uttar Pradesh: आजमगढ़ में प्रेमिका से मिलने घर पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां पर एक प्रेमी को उस वक्त मौत के घाट उतार दिया गया जब वो अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. दरअसल आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चेंवता गांव के 25 साल के रहने वाले मनीष राम का उसी के गांव में रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस दौरान दोनों एक दूसरे मिलने लगे और उसकी भनक लड़की के परिवारवालों को लग गई. जिन्हें यह रिश्ता पसंद नहीं था. इस दौरान लड़के को काम करने के लिए बाहर भेज दिया गया. लेकिन लॉकडाउन के दौरान लड़का फिर अपने गांव लौट आया. इस दौरान फिर से उनका प्रेमप्रसंग शुरू हो गया. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के को धोखे से मिलने बुलाया.

लड़का जैसे ही लड़की से मिलने पहुंचा उसे पहले ही पकड़ने की फिराक में बैठे. थे. उन्होंने मनीष को पकड़ लिया और उसे रस्सी से बांध दिया. इस दौरान उन्होंने मनीष की बेरहमी से लाठी से पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान उसके दोनों हाथ पैरों को रस्सी से बांध दिया. लड़की के परिजनों ने मनीष को तब तक पीटा जबतक की वो अधमरा नहीं हो गया. वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी.
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मनीष को रस्सियों से छुड़ाया और उसे अस्पताल लेकर गए. लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद गांव में तनाव बढ़ता देखकर पुलिसबल को वहां पर तैनात कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. वहीं पुलिस ने मनीष की प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है जिससे मामलें की पूछताछ की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2020 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).