दिल्ली सरकार में कार्यरत हरियाणा के निवासियों के रहने का इंतजाम करें केजरीवाल: अनिल विज
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कहा कि दिल्ली की सीमा से लगे सोनीपत में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 17 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें से 13 व्यक्तियों ने कहा कि उन्हें दिल्ली में संक्रमण हुआ।
चंडीगढ़, 25 अप्रैल हरियाणा सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अनुरोध किया है कि वि दिल्ली सरकार में कार्यरत हरियाणा के निवासियों के रहने का प्रबंध करें क्योंकि कर्मचारियों के प्रतिदिन आवागमन से कोविड-19 फैलने का खतरा है।
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कहा कि दिल्ली की सीमा से लगे सोनीपत में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 17 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें से 13 व्यक्तियों ने कहा कि उन्हें दिल्ली में संक्रमण हुआ।
विज ने कहा कि झज्जर के निवासी दिल्ली पुलिस के एक कर्मी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा गुरुग्राम के एक निवासी को भी दिल्ली में संक्रमण हुआ।
उन्होंने कहा, “यह स्थिति खतरनाक है और इससे हरियाणा में संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।”
विज ने कहा, “मैं अरविंद केजरीवाल सरकार से अनुरोध करता हूँ कि दिल्ली सरकार के जो कर्मचारी हरियाणा के निवासी हैं उनके रहने का इंतजाम दिल्ली में ही किया जाए और हरियाणा में स्थित उनके घर जाने के लिए उन्हें पास न दिए जाएं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

