देश की खबरें | मुंबई के मलाड इलाके में कोरोना वायरस से संक्रमित करीब 70 मरीज ‘लापता’

मुंबई, 24 जून बृहन मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के पी नॉर्थ ब्लॉक से करीब 70 कोरोना वायरस संक्रमित मरीज लापता हो गए हैं और इनमें से कुछ का पता पुलिस की मदद से लगाया गया है। यह जानकारी बीएमसी ने बुधवार को दी।

बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय ने मलाड उपनगर के पी-नार्थ ब्लॉक से लापता करीब 70 कोविड-19 मरीजों का पता लगाने के लिए पुलिस से मदद मांगी गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी को लेकर WHO की चेतावनी, कहा- अगले हफ्ते तक कोविड-19 के मामले बढ़कर 1 करोड़ हो सकते हैं.

अधिकारी ने कहा, ‘‘मुंबई पुलिस की मदद से हम इन मरीजों में से कुछ का पता लगा चुके हैं।’’ हालांकि, उन्होंने इनकी संख्या नहीं बताई।

उल्लेखनीय है कि इन मरीजों ने जांच के लिए नमूना दिया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बीएसमी अधिकारी जब उनकी जानकारी लेने गए, तो उनका पता नहीं चला।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से बिहार में अब तक 8,273 लोग संक्रमित, 6,106 लोग हुए ठीक: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बीएमसी के सूत्रों ने बताया कि कुछ मरीजों ने यह तो गलत या अधूरा पता दिया जिससे उनका पता लगाना मुश्किल हो रहा है।

सूत्रों ने बताया कि कुछ मामलों में मरीजों के घर पर ताला लगा मिला, जबकि कुछ ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अपना फोन बंद कर लिया।

उन्होंने बताया कि कुछ मरीज गत दो-तीन महीने से लापता हैं।

सूत्रों ने बताया कि ये मरीज दूसरों को भी संक्रमित कर सकते हैं, इसलिए बीएमसी ने उनका पता लगाने के लिए पुलिस से मदद मांगी है।

बीएमसी सूत्रों ने बताया कि पुलिस लापता मरीजों के फोन कॉल रिकॉर्ड से उनका पता लगाने की कोशिश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)