एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोलकाता हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण करीब 60 उड़ानों के परिचालन में हुई देरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता हवाई अड्डे पर सोमवार को खराब दृश्यता के कारण लगभग 60 उड़ानों के परिचालन में देरी हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कोलकाता हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण करीब 60 उड़ानों के परिचालन में हुई देरी

कोलकाता, छह जनवरी कोलकाता हवाई अड्डे पर सोमवार को खराब दृश्यता के कारण लगभग 60 उड़ानों के परिचालन में देरी हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घने कोहरे के कारण सुबह सात बजे से हवाई अड्डे पर कम दृश्यता प्रक्रियाएं (एलवीपी) लागू करनी पड़ीं।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएससीबीआईए) के निदेशक पी. रंजन बेउरिया के अनुसार सुबह सात बजकर 10 मिनट से नौ बजे तक किसी भी विमान का परिचालन नहीं किया गया और करीब 30 उड़ानों के आगमन तथा 30 के प्रस्थान में देरी हुई।

इसके अलावा, कोलकाता आने वाली पांच उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन कर उन्हें दूसरे हवाई अड्डों पर भेजा गया।

बेउरिया ने दावा किया कि हवाई अड्डे के टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई थीं।

उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे के बाद दृश्यता की स्थिति में सुधार हुआ और हवाई अड्डे पर पहुंचने वाली पहली उड़ान एमिरेट्स की ईके-570 थी जिसने दुबई कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी। उन्होंने बताया कि एमिरेट्स का यह विमान सुबह नौ बजकर चार मिनट पर यहां पहुंचा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2025 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).