देश की खबरें | बहुविवाह प्रथा पर प्रस्तावित विधेयक के लिए लगभग 150 सुझाव प्राप्त हुए: हिमंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि राज्य में बहुविवाह प्रथा को समाप्त करने के प्रस्तावित विधेयक पर लगभग 150 सुझाव प्राप्त हुए हैं और इनमें से केवल तीन सुझावों में भी ही विरोध दर्ज कराया गया है।

गुवाहाटी, दो सितंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि राज्य में बहुविवाह प्रथा को समाप्त करने के प्रस्तावित विधेयक पर लगभग 150 सुझाव प्राप्त हुए हैं और इनमें से केवल तीन सुझावों में भी ही विरोध दर्ज कराया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून का अंतिम मसौदा तैयार करने का काम अब शुरू होगा और इसे अगले 45 दिन में तैयार कर लिया जाएगा।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘‘बहुविवाह प्रथा पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रस्तावित विधेयक पर हमें कुल 149 सुझाव प्राप्त हुए हैं। इनमें से 146 सुझाव विधेयक के पक्ष में हैं। इससे साफ है कि विधेयक को मजबूत जनसमर्थन मिला है। हालांकि, तीन संगठनों ने इस विधेयक पर अपना विरोध जताया है।’’

असम सरकार ने 21 अगस्त को एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर इस प्रस्तावित कानून पर जनता की राय मांगी थी।

इसमें लोगों से 30 अगस्त तक ईमेल या पोस्ट के जरिए अपनी राय भेजने का अनुरोध किया गया था।

असम सरकार ने 12 मई को विशेषज्ञ समिति गठित की थी, जिसका उद्देश्य बहुविवाह प्रथा को प्रतिबंधित करने के लिए कानून बनाने के विधानसभा के वैधानिक अधिकार का अध्ययन करना था। छह अगस्त को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य विधानमंडल वैवाहिक प्रथा पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाने में सक्षम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान