देश की खबरें | महिला पुलिस अधिकारी पर हमले के मामले में अर्नब ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी ने बृहस्पतिवार को एक महिला पुलिस अधिकारी पर हमला करने के आरोप में उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में अपनी जमानत याचिका वापस ले ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 17 दिसंबर रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी ने बृहस्पतिवार को एक महिला पुलिस अधिकारी पर हमला करने के आरोप में उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में अपनी जमानत याचिका वापस ले ली।

गोस्वामी ने नवंबर में यहां एक सत्र अदालत के समक्ष अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की थी।

उन्होंने मध्य मुंबई के एन एम जोशी मार्ग पुलिस थाने में एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ कथित मारपीट करने के सिलसिले में अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जब पुलिस की टीम चार नवंबर को उनके घर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो उन्होंने अग्रिम जमानत का आग्रह किया था।

उनके वकील शायम कल्याणकर ने कहा कि गोस्वामी के निर्देशों के अनुसार अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली गई है।

गोस्वामी पर भादसं की धारा 353, 504, 506 और इस मामले में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्हें 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में चार नवंबर को मध्य मुंबई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था।

उच्चतम न्यायालय ने 11 नवंबर को उस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\