Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के रामबन में सेना का वाहन खाई में गिरा, 3 जवानों की मौत
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर 700 फुट गहरी खाई में गिर जाने से तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सेना का ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था.
रामबन/जम्मू, 4 मई : जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर 700 फुट गहरी खाई में गिर जाने से तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सेना का ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था.
यह हादसा बैटरी चश्मा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे हुआ. अधिकारियों ने कहा कि सेना, पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया. यह भी पढ़ें : भारत वैश्विक मानक स्थापित कर रहा है, पाकिस्तान लगातार संकट का सामना कर रहा: हिमंत
उन्होंने बताया कि हादसे में तीन सैनिकों की मौत हो गई, जिनकी पहचान सिपाही अमित कुमार, सुजीत कुमार और मान बहादुर के रूप में हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

