एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शोपियां में पिछले हफ्ते मुठभेड़ में घायल हुए सेना के जवान की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में पिछले हफ्ते आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए सेना के एक जवान की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | शोपियां में पिछले हफ्ते मुठभेड़ में घायल हुए सेना के जवान की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 29 दिसंबर जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में पिछले हफ्ते आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए सेना के एक जवान की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले वाले जवान की पहचान सेना के हवलदार ए के तोमर के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को तोमर सेना के 92 बेस अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गये ।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शोपियां के कनीगाम इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तोमर गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इस दौरान दो आतंकवादी भी मारे गये थे ।

इस बीच, सेना ने यहां बादामीबाग छावनी में एक समारोह में हवलदार तोमर को श्रद्धांजलि दी।

चालीस वर्षीय तोमर 2001 में सेना में शामिल हुये थे। वह उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सिसौली गांव के रहने वाले थे ।

तोमर के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2020 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).