देश की खबरें | हेरोइन की आपूर्ति करने के आरोप में हिमाचल में सेना का जवान गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हेरोइन की आपूर्ति करने के आरोप में बुधवार को सेना के 27 साल के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने आज इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, छह जनवरी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हेरोइन की आपूर्ति करने के आरोप में बुधवार को सेना के 27 साल के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने आज इसकी जानकारी दी ।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि सेना के जवान की पहचान संदीप कमार राठी के रूप में की गयी है। वह हरियाणा के गुड़गांव जिले के शेखुपुर माजरी गांव का रहने वाला है।

सिंह ने बताया कि राठी को मंगलवार को एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान हेमंत के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि दोनों के पास से 69 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों व्यक्ति हेराइन की आपूर्ति करने के लिये कार से कुल्लू आ रहे थे। उनकी कार को जब्त कर लिया गया है ।

इससे पहले, रोमा देवी एवं प्रदीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से 52 ग्राम हेरोइन बरामद की थी और इस सिलसिले में सोमवार को कुल्लू पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इन दोनों की गिरफ्तारी इसी मामले में हुयी है।

मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\