देश की खबरें | सेना ने सिक्किम में एलएसी के पास तीन चीनी नागरिकों की बचाई जान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी लद्दाख में चीन की सेना के साथ चल रहे गतिरोध के बीच भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के सीमाई क्षेत्र में 17,500 फुट की ऊंचाई पर रास्ता भटक चुके तीन चीनी नागरिकों को भोजन, गरम कपड़े और चिकित्सा सहायता प्रदान की ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच सितंबर पूर्वी लद्दाख में चीन की सेना के साथ चल रहे गतिरोध के बीच भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के सीमाई क्षेत्र में 17,500 फुट की ऊंचाई पर रास्ता भटक चुके तीन चीनी नागरिकों को भोजन, गरम कपड़े और चिकित्सा सहायता प्रदान की ।

क्षेत्र में तैनात सैन्यकर्मियों ने बुधवार को शून्य से नीचे के तापमान के बीच एक महिला समेत तीनों चीनी नागरिकों को चीन की तरफ लौटने और अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद की।

यह भी पढ़े | Railways to Run 40 Pairs of New Special Trains: भारतीय रेलवे का ऐलान, 12 सितंबर से चलाएगी 40 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें, 10 सितंबर से शुरू होगा रिजर्वेशन.

सेना ने मदद का हाथ ऐसे वक्त बढ़ाया जब वह पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों के आक्रामक व्यवहार से निपट रही है ।

सेना ने एक बयान में कहा कि तीनों चीनी नागरिक उत्तरी सिक्किम के पठारी क्षेत्र में रास्ता भटक गए थे।

यह भी पढ़े | 12 सितंबर से रेलवे 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही हैं, जिसका रिजर्वेशन 10 सितंबर शुरू होगा- रेलवे बोर्ड के चेयरमैन: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सेना ने कहा, ‘‘शून्य से नीचे के तापमान के दौरान चीनी नागरिकों का जीवन खतरे में देखकर भारतीय सेना के जवान तुरंत वहां पहुंचे और ऑक्सीजन, भोजन और गर्म कपड़े समेत चिकित्सा सहायता उन्हें प्रदान की ।’’

बयान में कहा गया कि भारतीय सैनिकों ने उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए उचित मागदर्शन भी किया जिसके बाद वे लौट गए।

सेना ने कहा, ‘‘तुरंत सहायता प्रदान करने के लिए चीनी नागरिकों ने भारत और भारतीय सेना का आभार प्रकट किया। ’’

पिछले चार महीने से पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेना के बीच गतिरोध चल रहा है । गलवान घाटी में 15 जून को दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद तनाव और बढ़ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\