आम लोगों को सेना में तीन साल के लिए शामिल करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है सेना
इस समय सेना शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत युवाओं को 10 साल के आरंभिक कार्यकाल के लिए भर्ती करती है।
नयी दिल्ली, 13 मई भारतीय सेना आम नागरिकों के तीन साल के लिए सेना में शामिल किये जाने के प्रस्ताव का अध्ययन कर रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस समय सेना शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत युवाओं को 10 साल के आरंभिक कार्यकाल के लिए भर्ती करती है।
सेना के एक प्रवक्ता ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘सेना आम नागरिकों को तीन साल की अवधि के लिए बल में शामिल करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।’’
सेना प्रतिभाशाली युवाओं को आकर्षित करने के लिए अनेक प्रयास करती रहती है।
सूत्रों ने बताया कि उक्त प्रस्ताव 13 लाख अधिकारियों और जवानों वाली थलसेना में सुधार के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि प्रस्ताव की व्यापक रूपरेखा को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

