Jammu and Kashmir: सेना ने जम्मू कश्मीर और हिमाचल के 100 गांवों के लिए सायकिल रैली रवाना की

सेना ने अपने पूर्व जवानों और ‘वीर नारियों’ से पुन:संपर्क स्थापित करने के लिए मंगलवार को सायकिल रैली को रवाना किया. सायकिल सवार जवान 13 दिन में 525 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे और जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश के 100 सीमावर्ती गांवों में जाएंगे.

साइकिल सवार/प्रतीकात्मक तस्वीर(Photo Credits: Pixabay)

जम्मू,19 अक्टूबर : सेना ने अपने पूर्व जवानों और ‘वीर नारियों’ से पुन:संपर्क स्थापित करने के लिए मंगलवार को सायकिल रैली को रवाना किया. सायकिल सवार जवान 13 दिन में 525 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे और जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश के 100 सीमावर्ती गांवों में जाएंगे. सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर के टाइगर डिवीजन की इस पहल का मकसद युवाओं को सशस्त्र बलों में भर्ती होने के लिए प्रेरित करना भी है. यह अभियान 1971 के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर विजय के 50वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर शुरू किया गया. यह भी पढ़ें : Punjab Assembly Elections: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शिअद ने चार और उम्मीदवारों की घोषणा की

उन्होंने कहा कि टाइगर डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल नीरज गोसाईं ने मंगलवार को सतवारी कैंटून्मेंट से सायकिल रैली को रवाना किया. करगिल युद्ध में भाग ले चुके गढ़वाल रायफल्स के 12 जवान इस रैली का समापन हिमाचल प्रदेश के योल कंटोन्मेंट में करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Heatwave Alert: हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; आईएमडी ने जारी की चेतावनी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट