देश की खबरें | अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान सेना का कुत्ता गंभीर रूप से घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान सेना का एक हमलावर कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 10 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान सेना का एक हमलावर कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर स्थित इस जिले के तंगपावा इलाके में रविवार देर रात घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

सोमवार की सुबह सेना ने ‘जूम’ नाम के अपने हमलावर कुत्ते को उस घर के अंदर भेजा, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे।

उन्होंने कहा कि जूम इससे पहले भी कई सक्रिय अभियानों का हिस्सा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि इस बार के अभियान में आतंकवादियों की दो गोली लगने के कारण जूम घायल हो गया।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘जूम ने पहचान करने के बाद आतंकियों पर हमला किया जिस दौरान उसे भी दो गोलियां लगीं।’’ उन्होंने कहा कि जूम लड़ता रहा और अपना काम पूरा किया, जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस बहादुर कुत्ते को सेना के पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को ढेर किया गया, हालांकि दो सैनिक भी घायल हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now