देश की खबरें | सेना ने पाकिस्तान प्रायोजित सोशल मीडिया प्रचार की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना ने बल को बदनाम करने के उद्देश्य से इसके वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ ‘‘विद्वेषपूर्ण’’ सोशल मीडिया प्रचार चलाने की खातिर बृहस्पतिवार को पाकिस्तान की आलोचना की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर भारतीय सेना ने बल को बदनाम करने के उद्देश्य से इसके वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ ‘‘विद्वेषपूर्ण’’ सोशल मीडिया प्रचार चलाने की खातिर बृहस्पतिवार को पाकिस्तान की आलोचना की।

सेना ने बयान जारी कर कहा कि यह धर्मनिरपेक्ष संगठन है और सभी अधिकारी और सैनिक जाति, धर्म, मत या लिंग से परे गौरव के साथ देश की सेवा करते हैं।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा-राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया जाना गैरकानूनी.

सेना ने लेफ्टिनेंट जनरल तरणजीत सिंह के खिलाफ पाकिस्तान की तरफ से चलाए गए विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र किया। सिंह सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) के तहत एकीकृत रक्षा स्टाफ के उप प्रमुख (अभियान) हैं।

सेना ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान भारतीय सेना और खासकर लेफ्टिनेंट जनरल तरणजीत सिंह के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण सोशल मीडिया दुष्प्रचार चला रहा है, जो डीएमए में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी हैं।’’

यह भी पढ़े | Delhi Fire: राजधानी दिल्ली के नेहरू प्लेस की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की पांच गाडियां मौके पर पहुंची.

इसने कहा, ‘‘देश के अंदर धर्म आधारित असंतोष को भड़काने में विफल रहने पर पाकिस्तान हताश होकर अब भारतीय सेना में विभाजन की कोशिश कर रहा है।’’

सेना ने कहा कि संस्थान को बदनाम करने के इस तरह के विद्वेषपूर्ण प्रयासों को यह सिरे से खारिज करती है।

पाकिस्तान के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में लेफ्टिनेंट जनरल सिंह के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की बात कही गई है और आरोप लगाया गया है कि वे एक खास समुदाय के खिलाफ पक्षपात को दर्शाते हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह डीएमए में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं जिसका गठन तीनों सेनाओं में महत्वाकांक्षी सुधार के लिए किया गया है।

इससे पहले सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि तीनों सशस्त्र बलों के पुनर्गठन का प्रयास जारी है ताकि संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जा सके।

उन्होंने बताया, ‘‘पिछले नौ महीने से सीडीएस (प्रमुख रक्षा अध्यक्ष) की नियुक्ति की घोषणा के बाद तीनों सेनाओं के बीच हमने अभियानों, साजो सामान, प्रशिक्षण, सहयोग सेवाएं, संचार में साझापन लाने के लिए हमने कई कदम उठाए हैं।’’

नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू