देश की खबरें | केरल में सेना की कमान ने पोनमुडी पहाड़ी पर चढ़कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिरुवनंतपुरम के पैंगोडे सैन्य स्टेशन पर तैनात भारतीय सेना की टुकड़ी ने मंगलवार को निकटवर्ती पोनमुडी पहाड़ी पर चढ़कर और वहां तिरंगा फहराकर 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

तिरुवनंतपुरम (केरल), 15 अगस्त तिरुवनंतपुरम के पैंगोडे सैन्य स्टेशन पर तैनात भारतीय सेना की टुकड़ी ने मंगलवार को निकटवर्ती पोनमुडी पहाड़ी पर चढ़कर और वहां तिरंगा फहराकर 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

रक्षा मंत्रालय के एक बयान में बताया गया कि सेना की टीम विभिन्न विद्यालयों में गयी तथा उसने बच्चों को मिठाइयां दी एवं अग्निपथ योजना के बारे में पर्चे बांटे।

उसमें कहा गया है, ‘‘ पूरे देश में सेना ने विभिन्न पहाड़ी किलों एवं पहाड़ों के शिखरों पर 77 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के तौर पर ध्वजारोहण किया। ’’

इस बीच, कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) के युद्ध स्मारक पर नौसेना ने स्वतंत्रता दिवस मनाया।

बयान के अनुसार इस मौके पर दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग अफसर कमांडिंग-इन- चीफ वाइस एडमिरल एम ए हंपिहोली ने पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम ने उन नौसैनिकों के सम्मान में एसएनसी युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया जिन्होंने देश की खातिर सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने प्रतीकात्मक परेड का निरीक्षण भी किया।

परेड को संबोधित करते हुए वाइस एडमिरल ने बताया कि कैसे आजादी के बाद अप्रत्याशित चुनौतियों से पार पाते हुए भारत ताकतवर बना और उसने वैश्विक पटल पर सम्मान अर्जित किया।

उन्होंने सभी को देश की संप्रभुता की रक्षा में सशस्त्र बलों की अहम भूमिका की याद दिलाई और सभी कर्मियों से भविष्य की दृष्ट से अपने कौशल को निखारने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल