एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सेना प्रमुख ने देहरादून में परिचालन तैयारियों की समीक्षा की, सैनिकों से बातचीत की: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने सोमवार को देहरादून का दौरा किया, जिस दौरान उन्होंने परिचालन तैयारियों की समीक्षा की, सैनिकों से बातचीत की और क्षेत्र में चल रही सुरक्षा पहलों और बुनियादी ढांचे के विकास पर कुछ शीर्ष अधिकारियों से “व्यापक जानकारी” प्राप्त की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सेना प्रमुख ने देहरादून में परिचालन तैयारियों की समीक्षा की, सैनिकों से बातचीत की: सूत्र

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने सोमवार को देहरादून का दौरा किया, जिस दौरान उन्होंने परिचालन तैयारियों की समीक्षा की, सैनिकों से बातचीत की और क्षेत्र में चल रही सुरक्षा पहलों और बुनियादी ढांचे के विकास पर कुछ शीर्ष अधिकारियों से “व्यापक जानकारी” प्राप्त की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड की राजधानी में तेजी से जटिल और “विकसित हो रहे सुरक्षा माहौल” में “सर्वोच्च परिचालन दक्षता और अनुकूलता बनाए रखने” के महत्व को भी रेखांकित किया।

यह दौरा विविध एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ मिशन की तत्परता सुनिश्चित करने के लिए सेना प्रमुख द्वारा अपनाए गए “सक्रिय दृष्टिकोण” को रेखांकित करता है।

उनके साथ मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता भी थे।

एक रक्षा सूत्र ने बताया कि सेना प्रमुख ने “देहरादून का दौरा किया, जहां उन्होंने परिचालन तैयारियों की समीक्षा की और क्षेत्र में तैनात सैनिकों से बातचीत की।”

उन्होंने बताया कि अपने दौरे के दौरान जनरल द्विवेदी को ‘उत्तर भारत एरिया’ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डी.जी. मिश्रा और ‘गोल्डन की’ डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल नवीन महाजन से “व्यापक जानकारी” मिली।

सूत्र ने बताया कि इस दौरान क्षेत्र की परिचालन क्षमताओं, चल रही सुरक्षा पहलों और बुनियादी ढांचे के विकास पर चर्चा की गई।

इनके अलावा, जनरल द्विवेदी ने सैनिकों के साथ बातचीत की और उनके पेशेवर अंदाज, समर्पण और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

सूत्रों ने बताया कि सेना प्रमुख ने भविष्य की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उपकरणों के आधुनिकीकरण, प्रशिक्षण मानकों में सुधार और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बल के चल रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।

एक विशेष संबोधन में जनरल द्विवेदी ने सभी कार्मिकों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2024 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).