विदेश की खबरें | थल सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने यूएई के लैंड फोर्सेज कमांडर से रक्षा सहयोग पर की चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने संयुक्त अरब अमीरात के लैंड फोर्सेज एंड स्टाफ के कमांडर मेजर जनरल सालेह मोहम्मद सालेह अल अमीरी से मुलाकात की और आपसी हितों और रक्षा सहयोग के मुख्य मुद्दों पर चर्चा की। भारतीय सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दुबई, 11 दिसंबर थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने संयुक्त अरब अमीरात के लैंड फोर्सेज एंड स्टाफ के कमांडर मेजर जनरल सालेह मोहम्मद सालेह अल अमीरी से मुलाकात की और आपसी हितों और रक्षा सहयोग के मुख्य मुद्दों पर चर्चा की। भारतीय सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जनरल नरवणे ने नौ से 10 दिसंबर तक संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया। थल सेना प्रमुख यात्रा के दूसरे चरण में 13 से 14 दिसंबर तक सऊदी अरब का दौरा करेंगे। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दो खाड़ी देशों की यह किसी भी भारतीय सेना प्रमुख की पहली यात्रा है।

यह भी पढ़े | गुटेरेस ने मानव अधिकार दिवस पर कोविड से लड़ने में एकजुटता का किया आह्वान.

भारतीय सेना के अनुसार जनरल नरवणे को संयुक्त अरब अमीरात के लैंड फोर्सेज के मुख्यालय में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया और उन्होंने मार्टियर्स प्वाइंट पर पुष्पचक्र अर्पित किया।

भारतीय सेना के अतिरिक्त सूचना महानिदेशालय (एडीजीपीआई) ने शुक्रवार को एक ट्वीट में बताया कि थल सेना प्रमुख ने लैंड फोर्सेज एंड स्टाफ के कमांडर मेजर जनरल सालेह मोहम्मद सालेह अल अमीरी से मुलाकात की और दोनों देशों के आपसी हितों और सुरक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की।

यह भी पढ़े | Pakistan: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लखवी को Imran Govt देगी हर महीने खर्च के लिए डेढ लाख रुपये, UNSC की मंजूरी.

बयान में बताया गया कि जनरल नरवणे ने लैंड फोर्सेज इंस्टीट्यूट, इनफैंट्री स्कूल एंड आर्मर स्कूल का भी बृहस्पतिवार को दौरा किया।

सेना प्रमुख की संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा का मकसद द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करना है। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ हो रहे संबंधों को दिखाती है और ऐसी अपेक्षाएं हैं कि इससे रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग के नए आयाम खुलेंगे।

जनरल नरवणे की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब खाड़ी क्षेत्र में तेजी से घटनाक्रम बदल रहे हैं और इन घटनाक्रमों में कई अरब देशों का इजरायल के साथ संबंधों का सामान्य होना है। वहीं, यह यात्रा ईरान के शीर्ष परमाणु हथियार वैज्ञानिक मोहसिन फाखरिजादेह की हत्या के बाद पैदा हुई स्थितियों के बीच हो रही है।

नरवणे के यूएई और सऊदी अरब के दौरे के पहले सेना ने नयी दिल्ली में एक बयान में कहा था, ‘‘दौरे के दौरान वह इन देशों के अपने समकक्षों और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे।’’

जनरल नरवणे की खाड़ी क्षेत्र की यात्रा से कुछ दिन पहले ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान