देश की खबरें | हथियारों की आपूर्ति करने वाला दिल्ली में गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 15 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अपराधियों को कथित रूप से हथियारों एवं कारतूस की आपूर्ति करने वाले 29 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान तैयब के रूप में की गयी है और वह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का रहने वाला है ।

यह भी पढ़े | राजस्थान में कोरोना के 866 नए केस, संक्रमितों की संख्या 26,437 हुई: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि तैयब पिछले दो साल में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 400 से अधिक हथियारों की आपूर्ति कर चुका है।

पुलिस ने बताया कि वह मध्य प्रदेश से हथियार एवं कारतूस की खरीद करता था और उनकी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं मेवात क्षेत्र में अपराधियों को आपूर्ति करता था ।

यह भी पढ़े | एयर इंडिया के सभी ऑफिस 20 जुलाई से पूरी ताकत के साथ खुलेंगे, एयरलाइन ने अधिकांश कर्मचारियों के खत्म किया 'वर्क फ्रॉम होम' का ऑप्शन.

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) पी एस कुशवाह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया । पुलिस को सूचना मिली थी कि तैयब अपने किसी ग्राहक को हथियारों की आपूर्ति करने आ रहा है। उन्होंने बताया कि उसके पास से 13 आग्नेयास्त्र एवं 125 कारतूस बरामद किये गये हैं ।

पुलिस ने बताया कि तैयब को पहले भी हथियारों की तस्करी के तीन मामलों में दिल्ली और हरियाणा में गिरफ्तार किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)