देश की खबरें | दिल्ली-एनसीआर में हथियारों की तस्करी करने वाला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली-एनसीआर में अपराधियों को अवैध हथियार की आपूर्ति करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली-एनसीआर में अपराधियों को अवैध हथियार की आपूर्ति करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान वजीरपुर के जेजे कॉलोनी निवासी मोहम्मद साजिद उर्फ राशिद के रूप में हुई।

पुलिस ने कहा, ‘‘उन्हें जानकारी मिली कि साजिद उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर उन्हें कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू सहित अन्य गिरोहों को आपूर्ति करने वाला है और इसके लिए 28 जून को उत्तम नगर बस टर्मिनल के पास आएगा।’’

विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष शाखा) एचजीएस धालीवाल ने कहा, जाल बिछाकर रात 10.40 बजे के आसपास उसे पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से हथियार भी बरामद कर लिए। उन्होंने बताया कि साजिद पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी पहले गाजीपुर मुर्गा मंडी में मांस का कारोबार करता था। यहां वह अशोक और हाजी के संपर्क में आया, जिन्होंने उसे हथियारों की तस्करी के धंधे में शामिल कर लिया। उन्होंने बताया कि हाजी मेरठ का हथियार में आपूर्ति करता था।

साजिद को 2012 में कमला मार्केट इलाके में हथियारों की डकैती के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि जेल में वह अन्य अपराधियों के संपर्क में आया। बाहर आने के बाद भी हथियारों की तस्करी करता रहा।

पुलिस ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के मेरठ में विभिन्न हथियार आपूर्तिकर्ताओं से हथियार खरीदता था और फिर उन्हें दिल्ली-एनसीआर में अपराधियों को बेच देता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट