कराची, 16 नवंबर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हथियारों से लैस व्यक्तियों ने एक सुरक्षा जांच चौकी पर हमला करने के बाद पुलिस के तीन सिपाहियों को बंधक बना लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को तुर्बत में स्थित एक पुलिस जांच चौकी की है।
अधिकारियों ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने तीन सिपाहियों को बंधक बनाने के अलावा उनकी बंदूकें और गोलियां भी छीन लीं।
अधिकारियों के मुताबिक, भारी मात्रा में हथियारों से लैस छह से आठ लोगों ने जांच चौकी पर हमला किया।
हालांकि, किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
अधिकारियों ने बताया कि इसबीच प्रातीय राजधानी क्वेटा में सुरक्षा बलों ने बुधवार देर शाम को छावनी क्षेत्र में जबरन घुसने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि व्यक्ति को जांच चौकी में घुसने से पहले रुकने और अपनी पहचान जाहिर करने के लिए कहा गया लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि संदिग्ध की पहचान ईसा खान के रूप में हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY