एजेंसी न्यूज

मंगोलपुरी में हथियारबंद समूह ने प्रतिद्वंद्वियों को चाकू घोंपा, एक की मौत, चार घायल

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शुक्रवार शाम को हुए दो हमलों में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और चार अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

मंगोलपुरी में हथियारबंद समूह ने प्रतिद्वंद्वियों को चाकू घोंपा, एक की मौत, चार घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 10 सितंबर : उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शुक्रवार शाम को हुए दो हमलों में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और चार अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब चार बजकर 36 मिनट पर मंगोलपुरी के के-ब्लॉक में चाकू घोंपने की घटना हुई. पुलिस ने कहा कि पीड़ितों की पहचान अरमान, मोंटी उर्फ मोइन खान और फरदीन के रूप में हुई है और उन्हें पास के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के डॉक्टरों ने अरमान को ‘‘मृत’’ घोषित कर दिया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामूली रूप से घायल फरदीन ने बताया कि दोपहर करीब सवा दो बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था और शाहरुख के घर के बाहर उसकी बाइक को लेकर उसके भाई शाहबीर से कहा-सुनी हो गई. फरदीन अपने घर वापस चला गया, जहां उसके भाई मोंटी ने उससे कहा कि वह शाहरुख के साथ शांति से बात कर मामले को सुलझाएगा. मोंटी घर से निकल गया और फरदीन भी उसके पीछे चल पड़ा. यह भी पढ़ें : विपरीत परिस्थितयों में भी देश को आगे ले जाने वाले पीएम हैं मोदी- मुख्यमंत्री योगी

जब मोंटी शाहरुख से मिला तो शाहरुख ने मोंटी को गाली दी और उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई. इतने में उनका चचेरा भाई अरमान भी वहां पहुंच गया और बहस का हिस्सा बन गया. पुलिस ने कहा कि इस बीच शाहरुख और उसके भाई शाहबीर ने अपने सहयोगियों से चाकू लाने को कहा. पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों ने अपने साथियों सैफ, समीर, विनीत, करण और अजय मलिक के साथ मिलकर अरमान, फरदीन और मोंटी को चाकू मार दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).