देश की खबरें | अर्जुन की तृकां में वापसी: भाजपा नेता ने पार्टी में आत्ममंथन की जरूरत बताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के वापस सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में लौट जाने के एक दिन बाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा ने सोमवार को कहा कि पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत है । इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी को ‘सब कुछ ठीक है’ कहने की बजाय गड़बड़ियों को दूर करना चाहिए ।

कोलकाता, 23 मई भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के वापस सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में लौट जाने के एक दिन बाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा ने सोमवार को कहा कि पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत है । इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी को ‘सब कुछ ठीक है’ कहने की बजाय गड़बड़ियों को दूर करना चाहिए ।

पश्चिम बंगाल में विपक्षी भाजपा को एक और झटका देते हुए सिंह रविवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए और इसे अपनी ‘घर वापसी’ करार दिया।

हाजरा ने ट्वीट किया, ‘‘अगर कोई पार्टी छोड़ता है, और अगर आप यह कहते हैं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, तो यह रवैया ठीक नहीं है। हमें यह स्वीकार करना पड़ेगा कि इसका प्रभाव पड़ेगा । हमें यह आत्ममंथन करना चहिये कि लोग (भाजपा) क्यों छोड़ रहे हैं?’’

हाजरा ने कहा कि ऐसे समय में जब पार्टी को नगर निगम का चुनाव जीतने में कठिनाई हो रही है, तब एक बड़े पद पर बैठा व्यक्ति पार्टी छोड़ता है तो वस्तुत: उसका प्रतिकूल प्रभाव होगा ।

हाजरा ने बाद में एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा, ‘‘हमें वास्तविकता को स्वीकार करना चाहिये । इसकी अनदेखी करने से किसी भी उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी । ‘सब कुछ ठीक है’ वाला रवैया ठीक नहीं है ।

भाजपा में शामिल हुए राजीव बनर्जी और सब्यसाची दत्ता जैसे तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में लौट आए हैं।

हाजरा के बयान पर प्रदेश भाजपा ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान