खेल की खबरें | अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई की सीनियर टीम में पदार्पण किया, नहीं दिला सके जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बायें हाथ के उभरते हुए तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने शुक्रवार को यहां हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के एलीट ई लीग ग्रुप मैच में मुंबई की सीनियर टीम के लिये पदार्पण किया लेकिन हरियाणा के खिलाफ इस मैच में वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

मुंबई, 15 जनवरी बायें हाथ के उभरते हुए तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने शुक्रवार को यहां हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के एलीट ई लीग ग्रुप मैच में मुंबई की सीनियर टीम के लिये पदार्पण किया लेकिन हरियाणा के खिलाफ इस मैच में वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 21 साल का बेटा अर्जुन अब इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के लिये क्वालीफाई कर लेगा क्योंकि उसने मुंबई की टीम के लिये अपना पदार्पण कर लिया है।

यहां के बीकेसी मैदान पर खेले गये मैच में मुंबई की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन पर आउट हो गयी। हरियाणा ने दो विकेट गंवाकर 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन का यह पदार्पण कुछ खास नहीं रहा जिन्होंने तीन ओवर की गेंदबाजी में 34 रन खर्च कर एक विकेट लिया।

जूनियर तेंदुलकर ने हरियाणा के सलामी बल्लेबाज चैतन्य विश्नोई (चार) को विकेटकीपर आदित्य तारे के हाथों कैच कराकर मुंबई की सीनियर टीम के लिए अपना पहला विकेट लिया।

अर्जुन को हालांकि बल्लेबाजी के दौरान एक भी गेंद का सामना करने का मौका नहीं मिला क्योंकि पूरी टीम 19.3 ओवर में आउट हो गयी।

हिमांशु राणा ने 53 गेंद में नाबाद 75 रन की पारी खेलकर हरियाणा की जीत सुनिश्चित कर दी।

तेंदुलकर जूनियर को एक अन्य तेज गेंदबाज कृतिक हनागावाड़ी के साथ मुंबई की टीम में शामिल किया गया है जिसका चयन सलिल अंकोला की अगुवाई वाली चयन समिति ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कुल 22 खिलाड़ियों को चुने जाने की अनुमति के बाद किया।

अर्जुन मुंबई के लिये विभिन्न उम्र के ग्रुप टूर्नामेंट में खेलते रहे हैं और वह उस टीम का भी हिस्सा थे जो आमंत्रण टूर्नामेंट खेलती है।

अर्जुन को भारत की राष्ट्रीय टीम के नेट में भी गेंदबाजी करते हुए देखा गया और उन्होंने 2018 में श्रीलंका का दौरा करने वाली अंडर-19 टीम में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान