खेल की खबरें | कांस्य से चूके अर्जुन, 10 मीटर एयर राइफल में चौथे स्थान पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय निशानेबाज अर्जुन बबूता अहम मुकाम पर चूके और पदक जीतने के करीब पहुंचने के बाद सोमवार को पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे ।
शेटराउ, 29 जुलाई भारतीय निशानेबाज अर्जुन बबूता अहम मुकाम पर चूके और पदक जीतने के करीब पहुंचने के बाद सोमवार को पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे ।
बबूता ने 208 . 4 स्कोर किया ।
क्रोएशिया के मिरान मारिसिच के 10 . 7 के जवाब में उनका 9 . 5 का शॉट भारी पड़ गया ।
उन्होंने फाइनल की शुरूआत 10 . 7 से की और फिर 10 . 2 स्कोर किया । तीसरे शॉट पर 10 . 5 स्कोर के साथ वह चौथे स्थान पर पहुंच गए और फिर 10 . 4 के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचे । पहली सीरिज उन्होंने 10 . 6 पर खत्म की ।
दूसरी सीरिज में उन्होंने 10 . 7, 10 . 5, 10 . 8 के पहले तीन शॉट लगाये । इस समय उनके और विश्व रिकार्डधारी चीन के शेंग लिहाओ से 0 . 1 अंक ही पीछे थे ।
लिहाओ ने 252 . 2 के ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता । स्वीडन के विक्टर लिंडग्रेन को रजत और क्रोएशिया के मारिसिच को कांस्य पदक मिला ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2024 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

