एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से सगाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने प्रेमी रोहन ठक्कर के साथ सगाई कर ली है।

देश की खबरें | अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से सगाई की

नयी दिल्ली, चार जुलाई अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने प्रेमी रोहन ठक्कर के साथ सगाई कर ली है।

रोहन ठक्कर एक लेखक हैं।

निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी कपूर की बेटी अंशुला ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर एक पोस्ट में अपनी सगाई की यह खबर साझा की।

दोनों ने न्यूयॉर्क शहर के सेंट्रल पार्क में बेल्वेडियर कैसल के सामने सगाई की।

अंशुला ने पोस्ट में बताया कि उनकी मुलाकात ठक्कर से तीन साल पहले एक ‘डेटिंग’ ऐप के जरिए हुई थी।

इस खास मौके पर अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने अंशुला को बधाई दी।

योगेश अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).