खेल की खबरें | अर्जुन और शीतल को राष्ट्रीय निशानेबाजी में पिस्टल वर्ग के खिताब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पंजाब के अर्जुन सिंह चीमा और महाराष्ट्र की शीतल प्रीतम देसाई ने बुधवार को यहां 65वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता (65वीं एनएससीसी) में 50 मीटर पिस्टल वर्ग के क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीते।

भोपाल, सात दिसंबर पंजाब के अर्जुन सिंह चीमा और महाराष्ट्र की शीतल प्रीतम देसाई ने बुधवार को यहां 65वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता (65वीं एनएससीसी) में 50 मीटर पिस्टल वर्ग के क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीते।

मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी रेंज में अर्जुन ने 564 और शीतल ने 543 अंक बनाकर अपनी-अपनी स्पर्धाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया।

पुरुषों की फ्री पिस्टल स्पर्धा में महाराष्ट्र के अनिकेत खिडसे (560) ने रजत पदक जीता जबकि ओएनजीसी की तरफ से खेल रहे भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह (557) ने कांस्य पदक हासिल किया।

अर्जुन ने तिनजीत धनोता और अक्षय जैन के साथ मिलकर इस स्पर्धा का टीम स्वर्ण पदक भी हासिल किया।

महिलाओं की फ्री पिस्टल में हरियाणा की दिव्यांशी (540) और कर्नाटक की दिव्या टीएस (536) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।

महिला वर्ग में इस स्पर्धा का टीम स्वर्ण पदक भारत तिब्बत सीमा पुलिस की टीम ने जीता जिसमें कविता ढौंडियाल, आस्था शर्मा और केयू निशु शामिल थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान