खेल की खबरें | अर्जेंटीना ने विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में ब्राजील को 1-0 से हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मकराना स्टेडियम में हजारों दर्शक लियोनेल मेसी को संभवत: ब्राजील में आखिरी बार खेलते हुए देखने के लिए पहुंचे थे लेकिन वह ओटामेंडी थे जिनके 63वें मिनट में किए गए गोल ने मैच का परिणाम तय किया। दर्शकों के बीच झगड़े के कारण खेल देर से शुरू हुआ।
मकराना स्टेडियम में हजारों दर्शक लियोनेल मेसी को संभवत: ब्राजील में आखिरी बार खेलते हुए देखने के लिए पहुंचे थे लेकिन वह ओटामेंडी थे जिनके 63वें मिनट में किए गए गोल ने मैच का परिणाम तय किया। दर्शकों के बीच झगड़े के कारण खेल देर से शुरू हुआ।
ब्राजील की यह विश्व कप क्वालीफाईंग में अपने घरेलू मैदान पर पहली हार है। राउंड रोबिन आधार पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में ब्राजील की यह लगातार तीसरी पराजय है जो नए कोच फर्नांडो डिनिज़ के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
मेसी जब 78वें मिनट में मैदान छोड़कर बाहर निकले तो ब्राजील के प्रशंसकों ने भी तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। मकराना स्टेडियम में कई ऐसे बच्चे पहुंचे थे जिन्होंने बार्सिलोना की जर्सी पहन रखी थी। मेसी लंबे समय तक बार्सिलोना के लिए खेलते रहे लेकिन वह वर्तमान में अमेरिका के क्लब इंटर मियामी की तरफ से खेल रहे हैं।
मैच शुरू होने से ठीक पहले राष्ट्रीय गान के बाद दर्शक एक दूसरे से भिड़ गए जिसके कारण मैच निर्धारित समय से 27 मिनट देर से शुरू हुआ। इस बीच अर्जेंटीना की टीम 22 मिनट तक लाकर रूम में रही। रियो पुलिस ने कहा कि उसने इस झगड़े के लिए जिम्मेदार आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
अर्जेंटीना 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में छह मैच में 15 अंक लेकर शीर्ष पर है। उसके बाद उरुग्वे और कोलंबिया का नंबर आता है। ब्राजील के सात अंक हैं और वह छठे स्थान पर है।
अन्य मैचों में कोलंबिया ने पराग्वे को 1-0 से, उरुग्वे ने बोलीविया को 3-0 से और इक्वाडोर ने चिली को 1-0 से हराया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

