विदेश की खबरें | न्यूजीलैंड में आम चुनाव में अर्डेन और कोलिंस आमने-सामने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आम चुनाव के साथ ही न्यूजीलैंड के निवासी मारिजुआना और इच्छामृत्यु को कानूनी रूप देने से संबंधित जनमतसंग्रहों के लिए भी मतदान करेंगे।
आम चुनाव के साथ ही न्यूजीलैंड के निवासी मारिजुआना और इच्छामृत्यु को कानूनी रूप देने से संबंधित जनमतसंग्रहों के लिए भी मतदान करेंगे।
आम चुनाव में लेबर पार्टी की अर्डेन और नेशनल पार्टी की नेता जुडिथ कोलिंस के बीच मुकाबला है।
यह भी पढ़े | जो बाइडन के लेख को प्रतिबंधित करने पर ट्रंप ने फेसबुक, ट्विटर को लगाई फटकार.
कोलिंस राजनीति में कई पायदान चढ़कर प्रधानमंत्री पद तक पहुंची हैं, वहीं जुडिथ पूर्व वकील और एक कंपनी की निदेशक हैं।
न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस का सामुदायिक स्तर पर फैलना रूक गया है लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण देश की अर्थव्यवस्था को खासा नुकसान पहुंचा है। लेबर पार्टी ने कहा है कि वह नि:शुल्क प्रशिक्षण पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाएगी और बुनियादी ढांचे में निवेश करेगी। नेशनल पार्टी ने करों में कटौती का वादा किया है और कहा है कि इससे अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।
राजनीतिक उम्मीदवारों और दलों के अलावा यहां की जनता दो जनमत संग्रह के लिए भी मतदान करेगी जिनमें से एक इच्छामृत्यु से जुड़ा है और दूसरा मारिजुआना को वैधानिक बनाने से संबंधित है।
एपी
मानसी शाहिद
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)